17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आदि कैलाश और कैलाश पर्वत यात्रियों ने की हिमालय बचाओ अभियान की तारीफ

आदि कैलाश और कैलाश पर्वत यात्रियों ने की हिमालय बचाओ अभियान की तारीफ

पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा 10 वें दल के यात्रियों के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगमकर्मचारियों ने माला पहनाकर वह जूस पिलाकर स्वागत किया। दिनेश गुरुरानी ने आदि कैलाश की यात्रा में जाने वाले 10वें दल अहमदनगर महाराष्ट्र से आए यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई वशपथ रजिस्टर भरवाया। यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र स्थित गुंजी ,कालापानी, नाभीढांग व जौलिगकौग में पौधारोपण हेतु पौधेदिए गए। वेंसभी यात्रियों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की मुहिम एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वे भी इस मूहिम का एक हिस्सा बनकर पौधारोपण करेंगे व हिमालय में पड़े हुए कूड़े का निस्तारण करेंगे। साथ ही यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे।

See also  देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल

इधर माउंट कैलाश दर्शन से आए छठे दल के सभी छह यात्रियों का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में स्वागत किया गया सभी यात्रियों ने कहा कि वह माउंट कैलाश के दर्शन कर अभिभूत हैं ।और निगम की व्यवस्थाओं की उनके द्वारा सराहना की गई ‌।यात्रियों का स्वागत करने वालों में दल के गाइड नरेश वारियाल, अभिजीत पदम सिंह, वेद प्रकाश, विजय बोरा, रचना राजेंद्र सिंह, दीपक, गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा, सौरव खोलिया ,महेश कुमार, हर सिंह शेर सिं,ह सहित निगम कर्मी उपस्थित थे।