16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

श्रीनगर और कोटद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

श्रीनगर और कोटद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा रेहड़ी, ठेली, फड़ आदि लगाकर आवागमन को बाधित करने वालो स्वामियों/ फल विक्रेताओं को वैध लाइसेंस बनवाकर निर्धारित स्थानों में व्यापार करने की लगातार हिदायत दी जा रही है। श्रीनगर और कोटद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान इसी क्रम में कोटद्वार व श्रीनगर में बाजार गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा सड़कों पर अवैध रूप से लगायी गयी ठेली,रेहड़ी,व्यापारियों व फल विक्रेताओं को नियमित जगहों पर ही दुकानें, ठेली लगाने हेतु निर्देशित किया जा रहा है जिससे कि यातायात बाधित ना हो व आम जनमानस को भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े। साथ ही सड़को पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों,रेहड़ी, ठेली, फड़ आदि के स्वामियों के विरूद्ध पौडी पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है।

See also  चमोली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज