वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में दिनांक 03.03.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (कोटद्वार-03,यातायात कोटद्वार-02 व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही ओवर स्पीड करने वाले कुल 21 वाहन चालकों (यातायात श्रीनगर -19 व कोटद्वार -02) के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
सड़क के लिए 3 हज़ार से ज़्यादा पेड़ काटने का विरोध, सात मोड़ के पास जुटे लोग
पिथौरागढ़ से सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ 40 सदस्यों का दल
उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने सोमनाथ दर्शन के लिए भेजा चमोली का 42 सदस्यीय दल