16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब का जौलीग्रांट में कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब का जौलीग्रांट में कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

उत्तराखंड आगमन पर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का देहरादून एयरपोर्ट पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सुबह 8:00 बजे की एयर इंडिया फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे । यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब का जौलीग्रांट में कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाग करने के लिए युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून पहुंचे । इस महत्वपूर्ण बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश,जिला व विधानसभा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल भी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक के पश्चात आज उत्तराखंड एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाग करने के लिये एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्य्क्ष वरुण चौधरी आज देहरादून पहुंच रहे हैं ।

See also  मुवानी में प्रशासन और रामगंगा संघर्ष समिति की बातचीत बेनतीजा, दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

इस दौरान में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट,प्रदेश महासचिव सौरभ मुमगई,गोपाल भट्ट,सौरभ राज बेहड़,संदीप नेगी,हर्षवर्धन नेगी,दीपक कुमार,किरण आर्या आदि उपस्थित रहे ।