संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 266 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में स्लोगन ‘देवभूमि में पर्यटक/ यात्री बनकर आईए पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़ते हुए पर्यावरण मित्र बनकर जाइए’ के तहत कोलकाता से आए पर्यटकों डॉक्टर आरके मंडल, शिप्रा मंडल ,मनोरंजन, डॉक्टर जे कांजीलाल ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह परिसर पिथौरागढ़ में पौधारोपण किया ।
उन्होंने कहा कि ऐसा आंदोलन उन्होंने नहीं देखा जिसमें कर्मचारी कार्य करने के साथ प्रकृति का संरक्षण करते हैं। उन्होंने कहा कि इस महान कार्य से सबको जुड़ना चाहिए। और सरकार को भी उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में हुए पर्यावरण संरक्षण के तहत कार्यों की सराहना की। पौधारोपण कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह शोभाराम महेश कुमार सौरव खोलिया विजय बोरा दीपक राजेंद्र शामिल रहे।

More Stories
जनरल खंडूरी को बीजेपी दफ्तर में दी गई श्रद्धांजलि
जनरल खंडूरी को हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई
जनरल खंडूरी की कार्यशैली, व्यवहार और व्यक्तित्व प्रोफेसर प्रदीप वेदवाल की कलम से समझिए