15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने किया नेपाल सीमा का दौरा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम पिथौरागढ़ ने किया नेपाल सीमा का दौरा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जन सेवा सप्ताह में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने अपने जौलजीबी भ्रमण के दौरान अंतिम छोर नेपाल सीमा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों तथा स्थानीय नागरिकों की ग्राउंड ज़ीरो से समस्याओं का जायजा लिया। डीएम पिथौरागढ़ ने किया नेपाल सीमा का दौरा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था, आवागमन सुविधा, तथा विकास योजनाओं की प्रगति की संभावनाओं पर की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखी जाए।

स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना है जिसको विकसित करने हेतु सीमा क्षेत्र के आसपास पर्यटकों हेतु बॉर्डर कैफे आदि बनाकर स्थानीय लोग अपनी आजीविका चला सकते हैं, उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

See also  चुनाव से पहले कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक, तय की गई गाइडलाइन

जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा हेतु तैनात एस.एस.बी जवानों से चर्चा कर सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं प्रशासनिक चुनौतियों को समझते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ढुंगातोली व दांतू गांव में जाकर ग्रामीणों हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने मनरेगा के तहत गौशालाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा स्थानीय ग्रामीणों से उनकी अन्य समस्याएं जानी तथा शीघ्र उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

See also  CM धामी ने सचिवालय में की जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा
Ad 1