14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ की नियमितीकरण की मांग पर्यटन सचिव ने फिर दिया भरोसा

कर्मचारी महासंघ की नियमितीकरण की मांग पर्यटन सचिव ने फिर दिया भरोसा

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 293वे दिन भी जारी रहा।

आज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में शासन स्तर पर हुई वार्ता के तहत पदाधिकारीयों ने सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे को पौधा देकर मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की। कर्मचारी महासंघ की नियमितीकरण की मांग पर्यटन सचिव ने फिर दिया भरोसा

जिसमें निगम में कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण शीघ्र करने, नियमित करने से पूर्व कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने, गढ़वाल मंडल विकास निगम में अग्रिम आदेश में कार्यरत कर्मचारियों के निरस्त आदेश को बहाल करने, दोनों निगमों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने ,कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन संवर्ग में कार्यरत प्रबंधकों को पुनरक्षित वेतनमान देने ,सहित शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के संबंध में वार्ता की गई। जिसमें सचिव पर्यटन ने कहा कि शासन से नियमितीकरण से संबंधित आदेश आने पर शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के संविदा में कार्यरत कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने के लिए सहमति प्रकट की। साथ ही कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अग्रिम आदेश में कार्यरत कर्मचारियों के प्रकरण को लेकर उप सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठन की गई। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक व कार्मिक अनुभाग के एक अधिकारी को नामित कर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत 2018 के बाद के कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर भी सहमति बनी।दोनों निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के एसीपी का लाभ देने के लिए शीघ्र कार्रवाई पर सहमति प्रकट की गई। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन कक्ष केप्रबंधकों के पुनरक्षित वेतनमान के लिए भी शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

See also  कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि महासंघ हमेशा वार्ता के माध्यम से समाधान का पक्षधर रहा है और उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक नियमितिकरण की कार्रवाई नहीं होती है। आज के शासन स्तर पर हुई वार्ता में उप सचिव पर्यटन हरीश सागर, महासंघ की ओर से महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित महामंत्री कंचन चंदोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल प्रेम सिंह रावत अरविंद नेगी नरेंद्र थापा उपस्थित रहे।

See also  राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उत्तराखंड में शुरु करेगा काम मांगो अभियान
Ad 2