6 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पर्यावरण दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी

पर्यावरण दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में पर्यावरण दिवस को वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने के संबंध में संबंधित विभाग एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की विषय-वस्तु प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। पर्यावरण दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण दिवस की विषय-वस्तु के अनुरूप प्रदेश भर में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं। प्रत्येक गतिविधि में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों के प्रभावी व्यक्तियों, चिकित्सकों, वकीलों, स्वयं सहायता समूहों आदि को शामिल करें। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ एवं स्वयं सहायता समूहों को शामिल करते हुए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए 24 अहम फैसले

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश भर में सफाई अभियान आयोजित किए जाएं। ग्राम पंचायतों, शहरों, सड़कों, नदियों के लिए सफाई अभियान आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों द्वारा पर्यावरण दिवस पर अभिनव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित भी किए जाएं।

 

See also  एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, 13 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब करने का आरोप, मनोज रावत बोले बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हुआ खेल
Ad 1