10 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सहकारिता सचिव ने समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

सहकारिता सचिव ने समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में सचिवालय में सहकारिता विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सचिव सहकारिता ने “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के अंतर्गत अभी तक किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली।

सचिव सहकारिता ने कहा कि इस वर्ष सहकारिता के सशक्तिकरण और इसके माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य स्तर से लेकर जनपद स्तर तक पूरे वर्ष व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जिसमें आम जन की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर सहकारिता समितियों तथा विभागों द्वारा प्रत्येक माह लगातार विभिन्न एक्टिविटी संपादित की जाए।

उन्होंने कहा कि इसी परिपेक्ष्य में “एक पेड़ मां के नाम” से कैंपेन चलाकर वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया जाए तथा बेहतर साइट्स का चयन करते हुए वृक्षारोपण करें। वृक्षारोपण में मात्र खानापूर्ति ना हो बल्कि सुरक्षित प्लांटेशन हो। जो भी पौधारोपण किया जाए उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। इसकी गहनता से निगरानी करने को कहा। सचिव ने निर्देश दिए कि “स्वच्छता में सहकार” कार्यक्रम के तहत सहकारिता के सभी परिसरों के साथ-साथ सभी स्थानों पर सफाई और स्वच्छता की जाए।

See also  सीएम धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार से 13 महिलाओं को किया सम्मानित

सचिव सहकारिता ने कहा कि विभिन्न प्राथमिक सहकारी समितियां (पैक्स) को माइक्रो एटीएम वितरित करना सुनिश्चित करें तथा इसकी प्रगति में तेजी लाएं। सहकारिता के जितने भी कार्यालय और भवन हैं वहां पर समरूपता डिजाइन वाला लोगो युक्त बोर्ड चस्पा किया जाए। जिसमें सहकारिता के अंतर्गत आम जन को दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का स्पष्टता से अंकन हो।

उन्होंने इस वर्ष दिसंबर तक चलने वाले सहकारिता कार्यक्रमों के दौरान पूरे राज्य में प्रत्येक माह अलग अलग थीम आधारित यथा डिजिटल कैंपेन, रन फॉर सहकारिता, एंपावरमेंट कार्यक्रम, स्पोर्ट्स एक्टिविटी को संपादित करने के निर्देश दिए। सचिव ने पीएम जन औषधि केंद्र, पीएम किसान समृद्धि केंद्र और सामान्य सेवा केंद्र (CSC) इन सभी केन्द्रों का प्रभावी और पारदर्शिता से संचालन कराने के भी निर्देश दिए।

See also  देहरादून में हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत, सीएम धामी ने भी की शिरकत

सचिव ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक जनपद का नियमित रूप से भ्रमण करने और अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत विभिन्न जनपदों द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की मॉनिटरिंग और प्रगति आख्या प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अभी तक इस वर्ष विभिन्न जनपदों मैं सहकारिता विभाग द्वारा 963 तथा बैंकर्स द्वारा 872 पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सीजन में वृक्षारोपण अभियान में तेजी लाई जाएगी।

 

See also  सीएम धामी ने किया क्षत्रिय जागरण समिति की वेबसाइट का विमोचन
Ad 2