13 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ ने लगातार 337 वें दिन किया पौधरोपण नियमितीकरण की उठाई मांग

कर्मचारी महासंघ ने लगातार 337 वें दिन किया पौधरोपण नियमितीकरण की उठाई मांग

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 337 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए ।।। के तहत आज पदम श्री सम्मान से सम्मानित डॉक्टर बसंती बिष्ट ने पौधारोपण कार्यक्रम से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया । कर्मचारी महासंघ ने लगातार 337 वें दिन किया पौधरोपण नियमितीकरण की उठाई मांगउन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम से जुड़कर अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं ।उन्होंने कहा कि राज्य में दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पौधारोपण जैसा महान कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो की सराहनीय है। और सभी संगठनों के लिए एक नजीर है। अपनी मांगों को मनाने के लिए कर्मचारी पौधारोपण जैसा आंदोलन चलाकर हिमालय की सेवा कर रहे हैं।

See also  धारचूला के कुलागाड़ में निर्माणाधीन बैली ब्रिज का एडीएम ने लिया जायजा