संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 366 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन ।। देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।
पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज उनके नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर स्थित गुरना वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया । पूर्व में लगाए पौधों का संरक्षण किया गया।

More Stories
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ तैयारी की समीक्षा, सभी काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश
जनगणना के पहले चरण की सीएम धामी ने की शुरुआत
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने की कवायद, आपदा प्रबंधन विभाग ने की मॉक ड्रिल