नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से जुड़े मसले पर कल यानी 18 अगस्त को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। उससे पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य गोलज्यू की शरण में पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा पिछले दिनों नैनीताल के ज़िला पंचायत चुनाव के दौरान जो कुछ घटा है। ऐसी अराजकता जो उत्तराखंड की राजनीति में पहले कभी किसी ने नहीं देखी। दिनदहाड़े पुलिस की नजरों के सामने खुलेआम जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण। इससे मैं अत्यंत आहत हूं। निश्चित रूप से यह हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और संस्कारों पर किया गया एक अभूतपूर्व आघात है। ये न्याय के देवता गोल्ज्यू की भूमि है, जो हर आँसू, हर याचना का प्रतिकार करते हैं; सहलाते हैं, अन्याय से जन्मे हर घाव पर मरहम लगाते हैं।
यशपाल आर्य ने कहा मुझे विश्वास है गोल्ज्यू जरूर न्याय करेंगे। उनके प्रतिनिधि के रूप में नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मैं विश्वास करता हूं, इस प्रकरण को अनदेखा नहीं करेंगे। हमारे मुख्यमंत्री स्वयं चम्पावत से विधायक हैं, जो गोल्ज्यू की जन्म और कर्म भूमि रही है। ये मात्र एक संयोग नहीं वरन देवता के आशीष का प्रमाण है। गोल्ज्यू को न्याय करना ही होगा, और वो जरूर करेंगे। अन्याय देवताओं की इस पुण्यभूमि पर कभी फलफूल नहीं सकता।

More Stories
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, छात्रों को दिया जीत का क्रेडिट