18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

IAS संदीप तिवारी को चमोली से दी गई शानदार विदाई

IAS संदीप तिवारी को चमोली से दी गई शानदार विदाई

जिलाधिकारी संदीप तिवारी का निदेशक समाज कल्याण के पद पर स्थानांतरण होने के बाद मंगलवार को जिला कार्यालय में राजस्व विभाग सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सीमांत जनपद चमोली में 13 माह तक अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी। उन्होंने 7 सितम्बर 2024 को जनपद चमोली के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।

विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक और सीमांत जनपद चमोली में उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। अधिकारियों ने उनकी की सादगी और उनकी कार्यकुशलता को अविस्मरणीय बताया। कहा कि जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में सीमांत जनपद में अनेक नवाचार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सफलता मिली है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य हुए। अधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली हम सबके लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान सभी अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, जन प्रतिनिधियों और पत्रकारों ने भी जिलाधिकारी को स्थानांतरण होने पर भावपूर्ण विदाई दी।

See also  पिथौरागढ़ के गुरना में जन जन की सरकार कार्यक्रम

विदाई समारोह में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अपने सेवाकाल में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों से मिले सहयोग और आम जनता के प्यार को सराहा और सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान जिस तरह सभी का सहयोग मिला, वह हमेशा याद रहेगा। इस दौरान अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए जिलाधिकारी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।