23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों तक शासन-प्रशासन की सेवाओं को सीधे पहुँचाने में एक मिसाल कायम की है। एक सप्ताह के दौरान राज्य भर में 93 बहुद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें कुल 6396 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया और 28,959 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। सरकारी सेवाओं की पहुँच और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इन शिविरों में ग्रामीणों को 9061 प्रमाणपत्र भी निर्गत किए गए।जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री धामी इस अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पात्र लोगों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए गंभीर हैं। उन्होंने इस अभियान की नियमित समीक्षा की है और स्वयं शिविरों में जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री श्री धामी ने अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में ग्रामीणों से फीडबैक लिया और दिन में विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों पर चर्चा की और अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

See also  सीएम धामी ने मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण जनता के लिए शासन-प्रशासन के दरवाजे खोलने और उनके समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही सुनिश्चित करने की पहल से जुड़ा है। गत 17 दिसंबर से शुरू हुआ यह अभियान डेढ़ माह तक संचालित होगा। इस पहल के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ग्रामीण जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे उनके द्वार पर मिले और उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी रूप से हो सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ तत्परता से उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रीगणों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश दिए हैं।

See also  सीएम धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का उद्घाटन किया

सोमवार को राज्य की 10 न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1572 शिकायतों का निस्तारण हुआ और 6563 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला । साथ ही, 2446 प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आज कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने भी अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले के मोस्टामानू मेला स्थल पर आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग किया।

See also  बीजेपी कार्यसमिति की हरिद्वार में बैठक विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन
Ad 1