मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से फोन पर बात की और उनका हाल जाना। हरीश रावत सड़क हादसे में घायल हुए हैं। हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। हरीश रावत ने ख़ुद ये जानकारी दी है कि वो ठीक हैं। इस बीच धामी ने फोन पर हरीश रावत से उनकी तबीयत के बारे में पूछा और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
“उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। उनसे फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

More Stories
शीतलहर के मद्देनजर सीएम धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किया स्व गणना का शुभारंभ
सीएम धामी ने आदि गौरव महोत्सव में की शिरकत