पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में जौलीग्रान्ट के हिमालयन हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। देर शाम चेकअप के लिए हरीश रावत हॉस्पिटल गए थे जहां एहतियातन उन्हें एडमिट होने को कहा गया। हरीश रावत को कमर और छाती में दर्द बताया जा रहा है।
हलांकि डॉक्टर्स ने गंभीर चोट नहीं होने की बात कही है। हरीश रावत कल देर रावत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। बाजपुर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराई थी जिसके बाद काशीपुर के अस्पताल में उनका इलाज हुआ्। दिन में काशीपुर से लौटे और दर्द महसूस होने पर हिमालयन हॉस्पिटल गए।

More Stories
मोदी सरकार के 12 साल, कांग्रेस ने गिनाईं नाकामियां, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले जनता के सामने खुल चुकी है पोल
पिथौरागढ़ में रन फॉर योगा में दौड़े 650 से ज्यादा लोग, फिटनेस का दिया संदेश
सीएम धामी ने खटीमा में प्रबुद्ध जनों से किया संवाद