ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के लिए निवेश जुटाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चेन्नई में रोडशो करने वाले हैं। इसके लिए धामी बुधवार शाम को ही चेन्नई पहुंच गए थे।
आज सुबह सीएम ने भगवान के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चेन्नई के ट्रिप्लीकेन स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलता के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की।
पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों श्री कृष्ण, श्री राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है।
धामी ने क्या कहा?
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा चेन्नई में भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार भगवान श्री पार्थ सारथी के पौराणिक मंदिर में सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अद्भुत वास्तुकला से सुसज्जित इस भव्य और दिव्य मंदिर में प्रभु विष्णु के चार अवतारों श्री कृष्ण, श्री राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है।

भगवान विष्णु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।

More Stories
डीएम चमोली ने सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की समीक्षा की
देहरादून टाउन हॉल में सेवा एनजीओ सम्मानित, पर्यावरण व गौ संवर्धन के कार्यों को मिली सराहना
सीएम धामी ने अल्पसंख्य मोर्चा की ओर से आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में की शिरकत