23 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में रिटायर हुए पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

रुद्रप्रयाग में रिटायर हुए पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

28 फरवरी 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार से पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र को उनकी अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई है।

इन्होने दशकों तक अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन से पुलिस विभाग को आलोकित किया है। आयोजित हो रहे विदाई समारोह का माहौल उस वक्त अत्यंत भावुक हो उठा, जब साथियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए सुनहरे पलों को याद किया।

विदाई की इस घड़ी में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने कहा कि एक पुलिसकर्मी के लिए वर्दी उतारना केवल सेवा का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय व जीवन की नयी पारी की शुरुआत है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के अनुभव और विषम परिस्थितियों में उनके धैर्य की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखी पारिवारिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

See also  यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू

पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित हुए विदाई समारोह में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रकाश, जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी उपस्थित रहे। 🤝 वहीं पुलिस कार्यालय सभागार में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, जनपद के सभी कोतवाली, चौकी, शाखा व इकाई प्रभारी मौजूद रहे।

 

Ad 1
See also  बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का गणेश गोदियाल पर पलटवार, आरोपों को बताया शर्मनाक कामों से ध्यान बांटने की कोशिश