22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गोपेश्वर में जन जन की सरकार 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम

गोपेश्वर में जन जन की सरकार 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम

“जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत बुधवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर स्थित पीजी कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तराखंड व जिला सह प्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। गोपेश्वर में जन जन की सरकार 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं।

See also  सतपाल महाराज के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

कार्यक्रम के दौरान आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले काव्या सती और शिवांस नेगी को प्रथम, जिया बिष्ट, शिवांस चमोली को द्वितीय एवं अदिति रावत और अथर्व तिवाड़ी को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम एवं स्कूली छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोक नृत्य एवं लोकगीतों के माध्यम से पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया गया।

 

Ad 2
See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश