“जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत बुधवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर स्थित पीजी कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तराखंड व जिला सह प्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले काव्या सती और शिवांस नेगी को प्रथम, जिया बिष्ट, शिवांस चमोली को द्वितीय एवं अदिति रावत और अथर्व तिवाड़ी को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम एवं स्कूली छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोक नृत्य एवं लोकगीतों के माध्यम से पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया गया।

More Stories
उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद जारी
अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर देहरादून में होगी सभा, जांच में तेजी लाने की मांग
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के बच्चों के साथ सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन