जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को चारधाम यात्रा मार्ग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी इस दौरान यात्रा मार्गो की विस्तृत समीक्षा कर कार्यदायी संस्थाओं को यात्रा से पूर्व सड़क ट्रीटमेंट कार्य, सड़क में ब्लैकटाप के कार्य , प्रोटेक्शन वर्क, और स्लोप स्टेब्लाइजेशन के कार्यों को हर हाल में दुरस्त कर लेने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व सभी सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण का कार्य दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग से सम्बंधित उपजिलाधिकारियों से यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के कार्यों की वास्तविक प्रगति रिपोर्ट न भेजनें पर नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के ईई को कमेडा से हेलंग तक बीआरओ के ईई को हेलंग से श्री बद्रीनाथ धाम तक और ईई एनएच रुद्रप्रयाग को चोपता मण्डल मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिक मैनपावर और मशीनरी लगाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश को चारधाम यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देने और वहां पर कितने मैनपावर और मशीनों को लगाकर कार्य किया जा रहा हैं उसकी वास्तविक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

More Stories
सीएम धामी ने रामनगर में हनुमान धाम में की पूजा
उत्तराखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि, सीएम धामी ने जताई खुशी
चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, 10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल