22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सतपुली में घायल महिला को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

सतपुली में घायल महिला को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

सतपुली तहसील अंतर्गत मलेठी गांव में चारापत्ती काटने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेठी गांव निवासी शर्मिला देवी (40 वर्ष) पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती काट रही थीं । तब ही अचानक लगभग 10 फीट की ऊंचाई से वह गिर गईं। गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं। सतपुली में घायल महिला को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल हंस फाउंडेशन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार हेतु रेफर करने का निर्णय लिया।

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ में बूट कैंप का आयोजन

उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल हेली सेवा के लिए संपर्क किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय एवं सक्रिय प्रयासों से शीघ्र हेली सेवा उपलब्ध कराई गई। शासन के निर्देश पर हेली सेवा समय पर हंस फाउंडेशन पहुंची, जहां से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
Ad 1