20 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन 20 दिन से जारी, कीर्तिनगर में कांग्रेस ने दिया समर्थन

आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन 20 दिन से जारी, कीर्तिनगर में कांग्रेस ने दिया समर्थन

आज जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कीर्ति नगर ब्लॉक मुख्यालय पर 20 दिनों से आंगनबाड़ी वर्कर्स के 20 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।

उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में 35 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती 20 दिनों से सड़कों पर बैठी हैं लेकिन भाजपा के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री विधायक उन पर एक शब्द कहने को तैयार नहीं है। आज प्रदेश का बड़ा दुर्भाग्य है कि प्रदेश मुख्यमंत्री भी प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोल रहा है 2022 चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को देहरादून में बड़े सम्मेलन में घोषणा कर आश्वासन दिया था कि उनके मानदेय में वृद्धि हो गई है जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने उन्हें चांदी के मुकुट से नवाजा था। लेकिन आज 4 साल बाद भी उनके मानदेय में वृद्धि नहीं हुई है। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का विधायक जो अपने आप को कहता है कि मैं बेटा हूं तो आज वह बेटा कहां है जब 20 दिन से देवप्रयाग विधानसभा की मातृ शक्ति कीर्तिनगर से लेकर हिंडोलाखाल में सड़कों पर बैठी हैं। क्या भाजपा के विधायक को मातृशक्ति की याद रक्षाबंधन पर राखी बधाने और ढोलक चिमटा बजाने के साथ चुनाव के दौरान भीड़ इकट्ठा करने के लिए ही आती है।

See also  गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुले, चारधाम यात्रा का आगाज

जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के साथ उनके इस धरना प्रदर्शन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है 2027 में कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले उनके मानदेय में वृद्धि कर उनकी इस मांग को पूरा किया जाएगा।  इस अवसर पर आंगनबाड़ी अध्यक्ष नीलम नेगी, रामलाल नौटियाल, सरस्वती देवी सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थिति रही।