सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा मा. सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न शासकीय विभागों की प्रगति, उपलब्धियों एवं लंबित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनता से सीधे जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और उनके त्वरित समाधान पर बल दिया। विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा मैदानी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही, जनहित से जुड़े विषयों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विकास योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना है, ताकि अंत्योदय की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाया जा सके। उन्होंने देहरादून को विकास के प्रत्येक मानक पर अग्रणी बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

More Stories
सीएम धामी ने किया भगवान भोलेनाथ और बजरंग बली हनुमान की मूर्तियों का अनावरण
केशव नेगी के समर्थन में जंतर-मंतर पर उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन
आईएमए की पासिंग आउट परेड में दिखा जोश