1 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अरविंद पांडे के वायरल खत का हवाला, गणेश गोदियाल ने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा

अरविंद पांडे के वायरल खत का हवाला, गणेश गोदियाल ने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो पिछले तीन दिनों से राज्यपाल से एक विशेष महत्वपूर्ण विषय के संबंध में समय मांग रहे हैं पर राज्यपाल महोदय राजनीति से प्रेरित होकर समय नहीं दे रहे तभी ये महत्वपूर्ण विषय मीडिया बंधुओं के माध्यम से सरकार तक पहुंचा रहा हूं। उन्होंने कहा की आजकल सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है जो सरकार पर बहुत सारे सवाल खड़े कर रहा है जिसकी जांच को लेकर कर ही वो राजपाल महोदय से समय मांग रहे थे परंतु उन्होंने समय नही दिया, पत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा की इस पत्र को बीजेपी के गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लिखा है उन्हीं के हस्ताक्षर हैं और उनके ही लेटर पैड पर ये पत्र है उन्होंने जिस व्यक्ति को ये पत्र संबोधित किया है उसको काले रंग से मिटा दिया है पर जिन शब्दों का उपयोग किया गया है वो बता रहा है की ये पत्र किसे संबोधित किया गया है, उन्होंने कहा कि इस पत्र में इतनी गंभीर बातें है कि जिनकी जांच न्यायिक देखरेख में कराना प्रदेश की जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। गदरपुर विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि पुष्कर सिंह धामी पिछले चार सालों से उनके ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचने का कार्य कर रहे हैं, उन्होंने कहा की धामी की शह पर 13 मार्च 2025 को बाजपुर थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया, पुनः 20 जनवरी 2025 को अरविंद पांडे पर दबाव बनाने के लिए उनके परिवार पर ज़मीन कब्जाने का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया जिसमे 68 वर्षीय चलने में असमर्थ जीजा भी शामिल हैं और मेरी बहन जो कैंसर से पीड़ित हैं वो भी शामिल हैं। उन्होंने तो ये भी ज़िक्र किया की कुछ चहेते पुलिस अधिकारियों का उपयोग उनके परिवार पर दबाव बनाने लिए किया जा रहा है, और तो और ऐसे व्यवसायिक जिनका स्टोन क्रशर का काम है खनन का काम है ऐसे लोगों को धामी ने उनकी जान के पीछे लगा रखा है कुछ मीडिया कर्मियों के माध्यम से जो सरकार के दबाव में हैं उनके ख़िलाफ़ भ्रामक खबरें फैलायी जा रही है की वो भाजपा छोड़ रहे हैं इस्तीफ़ा दे रहे हैं आदि, उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राजनीतिक गुटबाज़ी को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं हैं आर्थिक और सामाजिक षड्यंत्र उनके ख़िलाफ़ कर रहे हैं।

See also  सीएम धामी ने द एस्ट्रोनॉमिकल इमेजरी पुस्तक का किया विमोचन, वैज्ञानिक आधार पर रिसर्च जारी रखने का दिया सुझाव

गोदियाल ने कहा कि एक कुख्यात अपराधी सुखदेव सिंह नामधारी जो व्यापारी पोंटी चड्ढा, हरदीप चड्ढा के हत्या का दोषी पाया गया, जेल में रहकर आया अभी भी मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है उसके संबंध प्रदेश सरकार के मुखिया से होना बहुत चिंता का विषय है। अरविंद पांडे अपने पत्र में इस बात का जिक्र करते कहते हैं कि ऐसे कुख्यात अपराधियों के साथ मिलकर उनके ख़िलाफ़ प्रेस कॉन्फ़्रेंस करायी गई और उनके निष्कासन की झूठी सूचना दी गई जनता को और तो और ऐसे कुख्यात अपराधी के पुत्र को दायित्वधारी राज्य मंत्री बनाया गया।

गोदियाल ने मांग की है कि इस पत्र की सत्यता की जांच प्रदेश हित में बहुत महत्वपूर्ण है, जिस प्रदेश का निर्माण शहीदों की शहादत से हुआ है उस प्रदेश को अपराधियों के हाथों नहीं सौंपा जा सकता, इस पत्र की जांच न्यायिक निगरानी में कराना सुनिश्चित करे सरकार जिससे दूध का दूध और पानी का पानी जो जाए। जब एक विधायक प्रदेश में अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है तो आम जानता का क्या हाल होगा। पत्रकार वार्ता में पबद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, मंजू त्रिपाठी, अमरेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे।

See also  देहरादून में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, एक फरार, SHO भी घायल