2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सचिव आवास की अहम बैठक

सचिव आवास की अहम बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य सचिवालय में सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री घोषणा संख्या–800/2021 “मोलेखाल बाजार, सल्ट (अल्मोड़ा) में पार्किंग निर्माण” परियोजना की प्रगति और विस्तृत आगणन पर चर्चा की गई। सचिव आवास की अहम बैठक

इस दौरान विभागीय व्यय समिति की बैठक में आवास विभाग, वित्त विभाग और नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण अल्मोड़ा (ऑनलाइन), अधिशासी अभियंता उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण देहरादून श्री विनोद चौहान तथा निर्माण इकाई, उत्तराखण्ड पेयजल निगम रानीखेत की अभियंता श्रीमती नेहा रावत (ऑनलाइन) भी शामिल हुईं। कार्यदायी संस्था द्वारा परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

See also  धारचूला में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन

बैठक में बताया गया कि चयनित स्थल की भौगोलिक स्थिति जटिल होने के कारण परियोजना में गहरी नींव, ढलान स्थिरीकरण, भूकम्परोधी डिजाइन तथा अतिरिक्त आरसीसी संरचनाओं की आवश्यकता है। इसी कारण प्रति कार पार्किंग लागत अधिक प्रस्तावित की गई है, जिसे तकनीकी रूप से पूरी तरह उचित और न्यायसंगत माना गया।

अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रस्तावित स्थल का ड्रोन सर्वे कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से परीक्षण किया गया, जिसमें यह स्थान पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया।

विचार-विमर्श के बाद विभागीय व्यय समिति ने परियोजना को सैद्धांतिक सहमति दी। तकनीकी समीक्षा के उपरांत निर्धारित ₹591.16 लाख की धनराशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव को नियमानुसार वित्त विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए।

See also  एसआईआर को लेकर काजी निजामुद्दीन ने उठाए सवाल

सचिव,आवास एवं राज्य संपत्ति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकरणों में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित पत्रावलियों को एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किया जाए, ताकि स्वीकृति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो और योजनाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतर सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाए।

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत मूनाकोट ब्लॉक में लगा शिविर, 291 लोगों को मिला फायदा
Ad 1