बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खंडूरी के मीडिया प्रभारी रह चुके राजेश्वर पैन्यूली ने अपने शोक संदेश में कहा “भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से गढ़वाल, उत्तराखंड और देश ने सच्चाई तथा सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला एक महान नेता खो दिया है। उनकी ईमानदारी की मिसाल पूरे देश में दी जाती रही है और सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी तथा कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय रही।”

राजेश्वर पैन्यूली ने कहा की खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई।
उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। खंडूड़ी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। देश और उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

More Stories
जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत शिविर में सुनीं समस्याएं
देहरादून मास्टर प्लान 2041 को लेकर जनता ने दिए अहम सुझाव
सीएम धामी ने की बैंकर्स समिति की बैठक