मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 11 वर्षीय प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी क्रियांश कौशिक को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। क्रियांश आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन जा रहे हैं। इतनी कम उम्र में उनकी यह उपलब्धि पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री ने क्रियांश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्रियांश चीन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा खेल जगत में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

More Stories
पीपलकोटी टनल हादसे में लापता दो श्रमिकों की तलाश जारी
कर्नल रामरतन नेगी ने की वन नेशन वन एजुकेशन की वकालत, दिया अहम सुझाव
बीजेपी की चुनावी कसरत, लालकुआं में कुमाऊं मंडल के जिला और मंडल अध्यक्षों की बैठक, सीएम धामी ने दिया जीत का मंत्र