16 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पीएम के मन की बात कार्यक्रम पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही बड़ी बात

पीएम के मन की बात कार्यक्रम पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही बड़ी बात

हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को बालावाला मंडल के बूथ संख्या-07, वार्ड-96 बद्रीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर सांसद रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने वाला एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री जी आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा एवं विमानन, योग की वैश्विक पहचान, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा वोकल फॉर लोकल जैसे विषयों के माध्यम से विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

See also  बीजेपी की चुनावी कसरत, लालकुआं में कुमाऊं मंडल के जिला और मंडल अध्यक्षों की बैठक, सीएम धामी ने दिया जीत का मंत्र

इसी अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्री रावत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रवाद, अखंड भारत और जनसेवा का विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के उपरांत रावत ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान मातृत्व के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी प्रेरणादायी अभियान है, जिससे प्रत्येक नागरिक को जुड़ना चाहिए।

 

 

See also  टनल हादसे के घायलों से मिले आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक
Ad 2