16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कोठली गांव पहुंचा लेफ्ट का प्रतिनिधिमंडल, मृतक रामपाल के परिजनों से की मुलाकात, इंसाफ की लड़ाई में साथ देने का भरोसा, फरवरी में हुई थी रामपाल की हत्या

कोठली गांव पहुंचा लेफ्ट का प्रतिनिधिमंडल, मृतक रामपाल के परिजनों से की मुलाकात, इंसाफ की लड़ाई में साथ देने का भरोसा, फरवरी में हुई थी रामपाल की हत्या

चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के कोठली गांव के रामलाल की फरवरी 2026 में हुई हत्या के मामले में प्रभावित परिवार से भाकपा (माले) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उनके साथ न्याय की लड़ाई में एकजुटता जाहिर की।

प्रतिनिधिमंडल को मृतक रामलाल के पुत्र बादल ने बताया कि उनके पिता की रात में बारात से लौटते हुए हत्या कर दी गयी. वे बैंड बजाने का काम करते थे. बादल ने कहा कि वे संदिग्ध आरोपियों के नाम भी पुलिस को लिख कर दे चुके हैं, लेकिन घटना के छह महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।कोठली गांव पहुंचा लेफ्ट का प्रतिनिधिमंडल, मृतक रामपाल के परिजनों से की मुलाकात, इंसाफ की लड़ाई में साथ देने का भरोसा, फरवरी में हुई थी रामपाल की हत्या

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश

भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने इस बात पर गहरा असंतोष प्रकट किया कि पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की जघन्य वारदात का होना बेहद गंभीर है और यदि दोषी नहीं पकड़े गए तो इससे अपराधियों को अपराध करने के लिए बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय दिलाए जाने और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की.

कोठली गांव जा कर पीड़ित परिवार से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी, पार्टी राज्य कमेटी सदस्य किशोरी लाल और भाकपा (माले) के गढ़वाल कमेटी सदस्य मदन मोहन चमोली शामिल थे.

See also  सीएम धामी ने चारधाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की