चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के कोठली गांव के रामलाल की फरवरी 2026 में हुई हत्या के मामले में प्रभावित परिवार से भाकपा (माले) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उनके साथ न्याय की लड़ाई में एकजुटता जाहिर की।
प्रतिनिधिमंडल को मृतक रामलाल के पुत्र बादल ने बताया कि उनके पिता की रात में बारात से लौटते हुए हत्या कर दी गयी. वे बैंड बजाने का काम करते थे. बादल ने कहा कि वे संदिग्ध आरोपियों के नाम भी पुलिस को लिख कर दे चुके हैं, लेकिन घटना के छह महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने इस बात पर गहरा असंतोष प्रकट किया कि पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की जघन्य वारदात का होना बेहद गंभीर है और यदि दोषी नहीं पकड़े गए तो इससे अपराधियों को अपराध करने के लिए बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय दिलाए जाने और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की.
कोठली गांव जा कर पीड़ित परिवार से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी, पार्टी राज्य कमेटी सदस्य किशोरी लाल और भाकपा (माले) के गढ़वाल कमेटी सदस्य मदन मोहन चमोली शामिल थे.

More Stories
सीएम धामी ने जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ किया
सीएम धामी ने जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का किया शुभारंभ
अल्मोड़ा में हरेला पर्व में शामिल हुए सीएम धामी