5 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ परियोजना का निरीक्षण

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ परियोजना का निरीक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना राष्ट्रीय स्तर की महत्त्वपूर्ण परियोजना है। बहुत से राज्यों को इससे लाभ पहुंचेगा। उन्होंने MD, UJVNL को वर्ष 2031 तक निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि कार्य समय पर पूर्ण किए जाने हेतु सभी संस्थाएं अगले 2- 3 दिन में प्लान कर अवगत कराएं। उन्होंने इसके लिए आवश्यक मशीन और मैनपावर बढ़ाए जाने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ परियोजना का निरीक्षण

See also  एमडीडीए ने 13 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्य समय पर पूरा करने हेतु PERT चार्ट तैयार कर उसका शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परियोजना को पूर्ण किए जाने के लिए गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना से सम्बन्धित विशेषज्ञों द्वारा सभी अनिवार्य तकनीकी परीक्षण अनिवार्य रूप से कर लिए जाएं।

उन्होंने कहा कि यह सभी संस्थानों की जिम्मेदारी है कि परियोजना का कार्य समय पर हो। उन्होंने कार्यदायी संस्था L&T और UJVNL के अधिकारियों को मौके पर रह कर अपने स्तर से दैनिक, पाक्षिक और मासिक रूप से समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग द्वारा अपेक्षित सभी तकनीकी परीक्षण को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित दीपावली मेरे में की शिरकत

मुख्य सचिव ने अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा वितरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने और प्रभावित लोगों से लगातार संवाद कर मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।