24 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बेल मिलने के बाद परिवार समेत सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले केसर सिंह नेगी

बेल मिलने के बाद परिवार समेत सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले केसर सिंह नेगी

सांसद हरिद्वार और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आज नई दिल्ली स्थित उनके शासकीय आवास पर मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार श्री केसर सिंह नेगी जी ने सपरिवार भेंट की। इस अवसर पर रावत ने कहा कि सत्य की पहली जीत हुई है और नेगी जी का अपने परिवार के बीच वापस लौटना अत्यंत संतोष एवं प्रसन्नता का विषय है। कठिन परिस्थितियों में देवभूमि उत्तराखंड की जनता की प्रार्थनाएं उनके साथ रहीं। रावत ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में किसी के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता और जनसेवा का धर्म है। इसी भावना के साथ उन्होंने केसर नेगी को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और उन्हें व उनकी सुपुत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए निरंतर संपर्क में रहने का आग्रह किया। बेल मिलने के बाद परिवार समेत सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले केसर सिंह नेगी

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’

उन्होंने कहा कि भारत की न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। न्यायिक प्रक्रिया सर्वोपरि है और विश्वास है कि अंततः सत्य पूरी तरह सामने आएगा तथा न्याय की स्थापना होगी। रावत ने कहा कि निर्दोष को न्याय मिलना हमारी न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे न्यायिक फैसले समाज में कानून और न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

See also  स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर धामी सरकार का ध्यान
Ad 1