सांसद हरिद्वार और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आज नई दिल्ली स्थित उनके शासकीय आवास पर मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार श्री केसर सिंह नेगी जी ने सपरिवार भेंट की। इस अवसर पर रावत ने कहा कि सत्य की पहली जीत हुई है और नेगी जी का अपने परिवार के बीच वापस लौटना अत्यंत संतोष एवं प्रसन्नता का विषय है। कठिन परिस्थितियों में देवभूमि उत्तराखंड की जनता की प्रार्थनाएं उनके साथ रहीं। रावत ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में किसी के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता और जनसेवा का धर्म है। इसी भावना के साथ उन्होंने केसर नेगी को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और उन्हें व उनकी सुपुत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए निरंतर संपर्क में रहने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भारत की न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। न्यायिक प्रक्रिया सर्वोपरि है और विश्वास है कि अंततः सत्य पूरी तरह सामने आएगा तथा न्याय की स्थापना होगी। रावत ने कहा कि निर्दोष को न्याय मिलना हमारी न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे न्यायिक फैसले समाज में कानून और न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग