22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा

डीएम पिथौरागढ़ ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय प्रगति, ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपडेट, लक्ष्य प्राप्ति तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की प्रगति नियमित रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट की जाए, ताकि शासन स्तर पर सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डेटा फीडिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम पिथौरागढ़ ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा

See also  बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया अजीत डोभाल के अपमान का आरोप

जिलाधिकारी ने विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी सात दिनों के भीतर सभी लंबित आंकड़ों एवं विभागीय प्रगति में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग की सभी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता एवं पात्रता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक पात्र को योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

See also  CM धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा कि सभी प्रक्रियाओं को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन एवं डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाए। इससे कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गति आएगी तथा आमजन को भी बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

बैठक में विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति तथा शासन की मंशा के अनुरूप जनहित में कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

See also  अजीत डोभाल पर राहुल गांधी के बयान को लेकर दीप्ति रावत भारद्वाज का पलटवार, वीर जवानों के अपमान का लगाया आरोप