18 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गंगोलीहाट में चौथे दिन भी आंदोलन जारी, विधायक मयूख महर ने दिया समर्थन

गंगोलीहाट में चौथे दिन भी आंदोलन जारी, विधायक मयूख महर ने दिया समर्थन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की विधानसभा सीट गंगोलीहाट में बुनियादी मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री की ओर से करीब 2 साल पहले की गई कई घोषणाएं अब तक धरातल पर पूरी नहीं हो पाई हैं। गंगोलीहाट में चौथे दिन भी आंदोलन जारी, विधायक मयूख महर ने दिया समर्थन इन्हीं मांगों को लेकर 15 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू की गई है। वहीं आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर भी धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक मयूख महर के धरना स्थल पर पहुंचने से आंदोलन को राजनीतिक तौर पर ताकत मिली है।

चौथे दिन इन लोगों ने दिया समर्थन

आज 18 अगस्त को आंदोलन के चौथे दिन धरने पर मनोज टम्टा के साथ रमा खाती, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गंगोलीहाट, रिंकी बिष्ट, मालती आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और तारा देवी धरने पर बैठे।

See also  कर्नल रामरतन नेगी ने की वन नेशन वन एजुकेशन की वकालत, दिया अहम सुझाव

इसके अलावा ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष बेरीनाग दीपक उप्रेती, जिला पंचायत सदस्य गणाई पंकज बोरा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत मेहरा, मुकेश रावल, संजय रावल समेत कई अन्य लोगों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

किन मांगों को लेकर आंदोलन?

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में गंगोलीहाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर और ब्लड स्टोरेज सेंटर की स्थापना, जीजीआईसी गंगोलीहाट में जीर्ण-शीर्ण भवन का पुनर्निर्माण, जीआईसी खेल मैदान का विकास और राजकीय गांधी नवोदय विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण शामिल है।

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में भवन निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में प्रसूति रोग और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने, देवराड़ीपन में बाखुलीनाथ मंदिर तक टिन शेड और सौंदर्यीकरण तथा बेरीनाग विकासखंड के चौड़मन्या, कमतोली और मोटर पुल मार्गों के डामरीकरण की मांग भी आंदोलन में उठाई जा रही है।

See also  बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के 4 नेताओं को मिली जगह, राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं

आंदोलनकारियों की एक प्रमुख मांग गंगोलीहाट तक सड़क निर्माण और क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने से जुड़ी है।

बड़ा सवाल

अब सवाल यह है कि करीब दो साल पहले की गई घोषणाओं को लेकर शुरू हुआ ये आंदोलन आखिर कब तक चलेगा?

क्या सरकार आंदोलनकारियों की मांगों पर कोई ठोस फैसला लेगी?

और क्या गंगोलीहाट की जनता को सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी इन मांगों के लिए आगे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा?

 

See also  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR की समीक्षा
Ad 2