5 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

पिथौरागढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

पिथौरागढ़ में आज विधायक मयूख महर  के कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।इस मौके पर विधायक महर ने बताया कि राजीव गांधी देश के वो प्रधानमंत्री थे जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सूचना क्रांति के जनक, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी द्वारा देश के युवाओं को वोट और पंचायती राजनीति में प्रवेश करने की राह प्रशस्त की। पिथौरागढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने किया नमन

डिजिटल क्रांति की नींव रखने वाले भारत के दूरदर्शी नेता, भारत रत्न राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। युवा सोच, आधुनिक दृष्टि और तकनीकी प्रगति का जो सपना उन्होंने देखा, वह नए भारत की दिशा तय करने की प्रेरणा देता है।

See also  उत्तराखंड में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, पार्षद करन सिंह, संतोष गोस्वामी, अजय महर, गंगा दत्त कापड़ी, राकेश कुमार,त्रिलोक बिष्ट,कुंडल महर, दीपक बेलाल,प्रदीप महर, गिरीश भट्ट, गौरव महर,बहादुर सामंत,कमलेश कश्न्याल,शेर राम, सुंदर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।