5 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भारत रत्न दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर परवादून कांग्रेस ने अर्पित की पुष्पांजलि

भारत रत्न दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर परवादून कांग्रेस ने अर्पित की पुष्पांजलि

परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेसजन द्वारा राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि “राजीव गांधी ने देश को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। युवाओं को आगे बढ़ाने और भारत को नई तकनीक से जोड़ने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनकी जयंती पर हम उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।” भारत रत्न दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर परवादून कांग्रेस ने अर्पित की पुष्पांजलि

See also  खटीमा में आदि रंगोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने रोड शो से दिखाई ताकत

ब्लॉक प्रमुख डोईवाला गौरव चौधरी ने कहा कि “राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा गांवों तक विकास पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनका सपना था कि देश का युवा और ग्रामीण भारत मजबूत बने। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।”

कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि “राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता नेताओं में से एक थे। उन्होंने युवाओं और तकनीकी विकास को विशेष प्राथमिकता दी। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि “राजीव गांधी का जीवन देश की सेवा और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।”

See also  उत्तराखंड में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, NSUI विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आरिफ अली, नीरज, शुभम काम्बोज,विनय कश्यप, सूरज भट्ट,नीरज रावत आदि मौजूद रहे।