देहरादून में लगातार बढ़ते गोलीकांड और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आज “जन सुरक्षा न्याय मार्च – सुरक्षित राजधानी, जवाबदेह सरकार” के तहत धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत पथरी बाग चौक से लाल पुल चौक तक मार्च निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ राजधानी की सुरक्षा और मजबूत कानून-व्यवस्था की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। राजधानी की जनता डर के साए में नहीं, सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में जीने का अधिकार रखती है। सरकार को कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करनी होगी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

इस अवसर पर रीठामंडी पार्षद इताद खान जी, वसीम मकरानी जी,आदर्श सूद जी, कैलाश ठाकुर जी, मनीष धीमान जी, सतेंद्र जी, गगन चाचर जी, मुरसलीन जी, हरि शंकर जी, समीर कुमार जी, अनिल शर्मा जी, लक्ष्य गोयल जी, अभिनव जी, अभिषेक डोबरियाल जी, गौरव रावत जी, नितिन उनियाल जी, विकास यादव जी, उदय यादव जी, सोनू जी, कुसुम रावत जी, अनीता सकलानी जी, रुचि रौतेला जी, नंदिता गढ़िया जी, अनुराधा जी, बबीता जी, सीमा जी, कुसुम जी, विजया जी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, युवा साथी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
SIR को लेकर उत्तराखंड में संग्राम, कांग्रेस ने दी सड़क से अदालत तक लड़ाई लड़ने की चेतावनी, मनोज रावत बोले वोटर लिस्ट से बिना वजह नाम हटाना लोकतंत्र की हत्या
सीएम धामी ने की ग्राम्य विकास और पलायन निवारण आयोग की बैठक
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल का उद्घाटन