23 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह महर बिष्ट को जयंती पर पिथौरागढ़ में किया गया नमन

शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह महर बिष्ट को जयंती पर पिथौरागढ़ में किया गया नमन

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में सामाजिक लोगों ने आज 23 अगस्त को शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह महर बिष्ट की जयंती पर जाखनी चौराहे पर बनी उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को याद करते हुए अमर शहीद के सम्मान में नारे लगाए।

महर ने कहा कि शहीद हेमंत सिंह महर बिष्ट 24 वर्ष की आयु में 19 सितंबर 2000 को शहीद हो गए थे और उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था , उन्होंने इतनी कम उम्र में भारत मां की रक्षा व सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी। आज भी उनकी याद में प्रति वर्ष उनकी जयंती  23 अगस्त और उनकी पुण्य तिथि 19 सितंबर को उनको याद किया जाता है और उनकी वीरता की गाथा आने वाली पीढ़ियों को बताई जाती है।शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह महर बिष्ट को जयंती पर पिथौरागढ़ में किया गया नमन

See also  देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पुतला फूंककर जताई नाराजगी

आज उनकी जयंती के अवसर पर उनको याद करते हुए देश के युवाओं से उनके विचारों एवं पद चिह्नों पर चलने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर पार्षद विजेंद्र महर, पार्षद महेंद्र कुमार , पार्षद प्रतिनिधि भूपाल सोन, रिटायर्ड सूबेदार दीवान सिंह धामी, रिटायर्ड सूबेदार रमेश सिंह रस्यूनी , रिटायर्ड हवलदार पूरन सिंह, आनंद धामी, प्रदीप महर , पारस रस्यूनी, पीयूष पंत ,संदीप , विकल्प चंद, बृजेश चौहान सहित अन्य संभ्रांत जन उपस्थित थे।

 

 

See also  महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहार
Ad 1