यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में सामाजिक लोगों ने आज 23 अगस्त को शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह महर बिष्ट की जयंती पर जाखनी चौराहे पर बनी उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को याद करते हुए अमर शहीद के सम्मान में नारे लगाए।
महर ने कहा कि शहीद हेमंत सिंह महर बिष्ट 24 वर्ष की आयु में 19 सितंबर 2000 को शहीद हो गए थे और उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था , उन्होंने इतनी कम उम्र में भारत मां की रक्षा व सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी। आज भी उनकी याद में प्रति वर्ष उनकी जयंती 23 अगस्त और उनकी पुण्य तिथि 19 सितंबर को उनको याद किया जाता है और उनकी वीरता की गाथा आने वाली पीढ़ियों को बताई जाती है।

आज उनकी जयंती के अवसर पर उनको याद करते हुए देश के युवाओं से उनके विचारों एवं पद चिह्नों पर चलने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर पार्षद विजेंद्र महर, पार्षद महेंद्र कुमार , पार्षद प्रतिनिधि भूपाल सोन, रिटायर्ड सूबेदार दीवान सिंह धामी, रिटायर्ड सूबेदार रमेश सिंह रस्यूनी , रिटायर्ड हवलदार पूरन सिंह, आनंद धामी, प्रदीप महर , पारस रस्यूनी, पीयूष पंत ,संदीप , विकल्प चंद, बृजेश चौहान सहित अन्य संभ्रांत जन उपस्थित थे।

More Stories
देहरादून नगर निगम क्षेत्र में फैली अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस ने की अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की प्रोग्रेस सार्वजनिक करने की मांग
महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहार