8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने की हरिद्वार कुंभ की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की हरिद्वार कुंभ की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को समानांतर रूप से किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर साथ-साथ पूर्ण किया जाए, ताकि समय का सदुपयोग हो और कुंभ मेले से सम्बन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से तैयार हो सकें। मुख्य सचिव ने की हरिद्वार कुंभ की तैयारियों की समीक्षा

उन्होंने कहा कि जनगणना एवं निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों के कारण कुंभ मेला 2027 के लिए आवश्यक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित न हो, इसके लिए अभी से आवश्यक प्लानिंग कर ली जाए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को कुंभ मेले के लिए आवश्यक मानव संसाधन की आवश्यकता का आकलन करते हुए समय से तैनाती की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

See also  टीबी मुक्त अभियान का आगाज, पिथौरागढ़ की 252 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया

मुख्य सचिव ने कुंभ क्षेत्र में साइनेज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइनेज पर क्यूआर कोड की व्यवस्था करते हुए, उसमें श्रद्धालुओं के लिए उस स्थल की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व सहित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, कुंभ क्षेत्र की विभिन्न लोकेशन एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित ऐप भी तैयार कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के लिए बनाई गई स्थायी व्यवस्थाओं के कुंभ के बाद भी संचालन एवं रख-रखाव के लिए अभी से प्लान तैयार कर लिया जाए। उन्होंने अस्थायी ब्रिजों के निर्माण कार्य को लगातार मॉनिटरिंग करते हुए नवम्बर माह के अन्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

See also  गोपेश्वर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

मुख्य सचिव ने कुंभ मेला क्षेत्र में पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं सरकारी एजेंसियों की भूमि पर पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए किए जाने वाले आवश्यक कार्य तत्काल प्रारम्भ किए जाएं, ताकि इन व्यवस्थाओं को समय रहते तैयार किया जा सके। उन्होंने नहरबंदी के दौरान किए जाने वाले कार्यों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करते हुए इस अवधि का अधिकतम उपयोग करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि मेलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागाध्यक्ष स्वयं कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कुंभ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक वैकल्पिक मार्गों एवं व्यवस्थाओं को समय से तैयार किया जाए।

See also  मोदी के बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 25 साल पूरे, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा