17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विधायक दिलीप रावत पर अनुकृति गुसाईं का तंज, पूछे तीखे सवाल

विधायक दिलीप रावत पर अनुकृति गुसाईं का तंज, पूछे तीखे सवाल

लैंसडाउन से बीजेपी विधायक महंत दिलीप रावत विवादों में हैं और विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दिलीप रावत परिवहन विभाग के एक अधिकारी पर धमकाते नज़र आए थे और थप्पड़ मारने के लिए हाथ तक उठा लिया था। इसी मामले पर विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि अधिकारी अवैध वसूली कर रहा था इसीलिये वो समझाने गए थे।

अनुकृति गुसाईं रावत का हमला

कांग्रेस नेता और 2022 में लैंसडाउन से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं अनुकृति गुसाईं रावत ने इस पूरे मामले को बेहद शर्मनाक बताया है साथ ही विधायक के चाल चरित्र और चेहरे की लेकर भी सवाल उठाए हैं। अनुकृति गुसाईं ने पूछा है कि क्या बीजेपी की सरकार भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है? क्या बीजेपी सरकार का जीरो टॉलरेंस सिर्फ दिखावा है? क्या विजिलेंस सिर्फ विपक्ष के नेताओं के लिए है? कांग्रेस नेता ने साफ किया कि विधायक दिलीप रावत ने जो किया वो किसी भी लिहाज से सही नहीं है।

खास बात ये है कि दिलीप सिंह रावत ने जिस परिवहन विभाग के अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है वो परिवहन विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या सीएम के विभाग में भी अफसर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अनुकृति गुसाईं रावत ने विधायक और बीजेपी की डबल इंजन सरकार के खिलाफ लैंसडाउन में प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है।

See also  ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पार्ट 2 की सचिवालय में समीक्षा बैठक