23 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी विधायक की दबंगई! सत्ता की कैसीऔ हनक?

बीजेपी विधायक की दबंगई! सत्ता की कैसीऔ हनक?

पौड़ी जिले की लैंसडाउन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक दिलीप सिंह रावत एक बार फिर विवादों में हैं। दिलीप रावत ने एक अधिकारी के साथ खुलेआम बदसलूकी की और थप्पड़ मारने तक की धमकी दे दी। विधायक का ऐसा रवैया देखने से साफ नज़र आ रहा है कि कैसे सत्ताधारी पार्टी के नेता सरकार के अहंकार में डूबे हैं।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी समर्थक की गाड़ी का चालान होने से लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत काफी नाराज हो गए उन्होने परिवहन विभाग के अधिकारी को पहले खरी खोटी सुनाई। इसके बाद विधायक दिलीप रावत ने बीच सड़क पर ही अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठाया… बताया जा रहा है कि ये घटना कोटद्वार की है।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

जहां विधायक दिलीप रावत और परिवहन अधिकारी हरीश सती के बीच हुए इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। वीडियो पर लोगों ने इसे सत्ता की हनक बताया है।