15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, दिया न्यौता

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, दिया न्यौता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों की निकासी के दौरान दिये गये मार्ग निर्देशन और सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही श्रमिकों एवं उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाने से ही हम इस गम्भीर संकट से अपने श्रमिक भाइयों को सुरक्षित वापस लाने में सफल हो पाये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर, हरिद्वार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने तथा न्यूजीलैंड के सहयोग से चल रहे कीवी फिजिबिलिटी स्टडी में उत्तराखण्ड को सम्मिलित करने का अनुरोध किया।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम की नजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश

सड़क निर्माण के लिए मांगी मदद

उन्होंने मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना के विकास तथा पिथौरागढ़ के लिये सुगम यात्रा हेतु 508 किमी. सड़क के लिये 20 डीपीआर की मंजूरी के साथ ही 1000 करोड़ रुपए की स्वीकृति तथा प्रदेश के 3 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में धौलीगंगा एवं गौरी गंगा नदियों पर प्रस्तावित विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की अनुमति तथा अलकनंदा, भागीरथी एवं उसकी सहायक नदियों में निर्विवादित 11 परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की अनुमति देने का भी अनुरोध किया।

धामी ने जताया आभार

पीएम से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा “अंत्योदय एवं ग़रीब कल्याण के प्रति सदैव समर्पित, इकोलॉजी, इकोनॉमी एवं टेक्नोलॉजी के बेहतर समन्वय से नए भारत के शिल्पकार, ‘सशक्त मातृशक्ति व सक्षम युवाशक्ति’ के संकल्प को मूर्त रूप देने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी से आज नई दिल्ली में भेंट की। प्रधानमंत्री को माँ हाट कालिका मंदिर (गंगोलीहाट, पिथौरागढ़) की प्रतिकृति व मिशन सिलक्यारा के फ़ोटो कोलाज भेंट किए। इस अवसर पर उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमवीरों को सकुशल बाहर निकालने हेतु उनके द्वारा निरंतर दिए गए मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी को आगामी 8-9 दिसम्बर को प्रदेश में आयोजित होने वाले “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। साथ ही जमरानी बांध पेयजल परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना को पूंजीगत व्यय हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने, हरिद्वार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना, जौलीग्रांट हवाई अड्डे के उच्चीकरण हेतु विशेष वित्तीय सहायता, Kiwi Feasibility Study में उत्तराखण्ड को सम्मिलित करने के लिए अनुरोध किया।

See also  मुख्य सचिव ने की तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा

विभिन्न सड़कों के विस्तार व विशेष राज्यमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने, जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति, पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार, टनकपुर-बागेश्वर रेल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में पूर्ण वित्त पोषण, कुमाऊं क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना के साथ ही कुमाऊं में तीन सुरंग परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए भी आदरणीय प्रधानमंत्री जी से अनुरोध किया। उत्तराखण्ड के विकास हेतु माननीय प्रधानमंत्री ने सभी अनुरोधों पर कार्य करने हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया” ।

See also  महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
Ad 2