26 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी कैबिनेट का विस्तार! एक मंत्री बाहर?

धामी कैबिनेट का विस्तार! एक मंत्री बाहर?

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर हलचल तेज है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले आलाकमान की सहमति पर कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल कैबिनेट में 4 पद खाली हैं लेकिन ये साफ नहीं हो पाया है कि विस्तार होगा तो 4 पद भरे जाएंगे या कुछ खाली रखे जाएंगे। ये भी साफ नहीं है कि कितनी जल्दी कैबिनेट का विस्तार होगा। विस्तार की अटकलों के बीच ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को लोकसभा का टिकट मिलने की भी अटकलें हैं, हालांकि ये भी अभी साफ नहीं कि रेखा आर्य को मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद टिकट दिया जाएगा या मंत्री रहते हुए ही वो चुनाव मैदान में उतरेंगी। फिलहाल हलचल देहरादून से लेकर दिल्ली तक तेज है। सीएम के दौरे के साथ ही उन विधायकों की भी बेचैनी बढ़ गई है जो मंत्री बनने की रेस में हैं।

See also  गरीबों को घर मुहैया कराने के लिए सरकार की पहल

दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी 1 दिसंबर की शाम से ही दिल्ली में हैं। आज वो पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और इनवेस्टर समिट को लेकर औपचारिक न्योता देंगे। इसके अलावा उत्तराखंड की राजनीति से जुड़े कई और मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे संभावना है कि धामी लोकसभा चुनाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा करेंगे। मोदी के अलावा बीजेपी के कुछ और नेताओं से भी धामी की मुलाकात होनी है।

दायित्व बंटवारा भी जल्द

उत्तराखंड में बीजेपी के 10-12 नेताओं को जल्द ही दायित्व मिलने की भी संभावना है। इसे लेकर बातचीत फाइनल हो चुकी है और सीएम की हरी झंडी का इंतजार है। दायित्व बंटवारे की संभावना के बीच बीजेपी नेताओं की धड़कनें भी बढ़ गई हैं।

See also  महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग