26 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रेलवे से जुड़ी देहरादून के लिए अहम ख़बर

रेलवे से जुड़ी देहरादून के लिए अहम ख़बर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में जनसुविधा के दृष्टिगत डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया है कि उक्त स्थान पर ROB निर्माण की feasibility (व्यवहार्यता) की जांच कराई जा रही है तथा ROB निर्माण की feasibility जांच पूर्ण होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने देहरादून में बढ़ती यातायात आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB निर्माण का विषय केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा था।

See also  28 नवंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी मॉक ड्रिल

केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्ताव की व्यवहार्यता जांच शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन की सुविधा और यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक उम्मीद जगी है।