18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सेवा संकल्प अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की पिथौरागढ़ में बैठक

सेवा संकल्प अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की पिथौरागढ़ में बैठक

कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में *सेवा संकल्प अभियान* के सफल आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि सेवा संकल्प अभियान सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान है, जिसके माध्यम से अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। सेवा संकल्प अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की पिथौरागढ़ में बैठक

कैबिनेट मंत्री ने महीने भर चलने वाले इस अभियान के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का आयोजन इस प्रकार किया जाए कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सभी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए, जिससे अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके।

See also  थर्मल पावर प्लांट को लेकर आई ऊर्जा विभाग की सफाई

कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से 25 सितंबर से 7 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले *आंगन का मिलन* कार्यक्रम के सफल आयोजन और इसके व्यापक प्रचार प्रसार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस अवधि में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित कराएं। इन कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी बहनो, कार्यकर्तियों, सहायिकाओं, आशा बहनों जिन्होंने अपने अपने केंद्रों मे कार्य किए हैं उन्हें सम्मानित करें। इसके अतिरिक्त इस अभियान मे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं यथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट वितरण के साथ अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ उन्हें सभी लाभप्रद योजनाओं की जानकारी देने का काम किया जाए।

See also  उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद जारी

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिलाध्यक्ष बीजेपी गिरीश जोशी, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 निर्मल बसेड़ा, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Ad 1
See also  मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उठाया अग्निवीर का मुद्दा, सरकार की नीयत पर सवाल