डोईवाला विधानसभा के नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांगी पुलिया, बालावाला में प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बालावाला क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। जगह-जगह बने गड्ढों, धूल और कीचड़ के कारण स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों के लिए आवागमन लगातार जोखिम भरा बना हुआ है।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन बालावाला की बदहाल सड़कें जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। जनता को गड्ढों और जर्जर सड़कों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत हैं। बालावाला की सड़कों की स्थिति लंबे समय से चिंताजनक बनी हुई है और सरकार को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू करना चाहिए।
नथनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने कहा कि सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय जनता को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि अच्छी और सुरक्षित सड़कें जनता की मूलभूत आवश्यकता हैं। बालावाला क्षेत्र की सड़कों की स्थिति तत्काल सुधारने की जरूरत है। सरकार को बिना किसी देरी के सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू करना चाहिए।
वार्ड नंबर 98 कांग्रेस अध्यक्ष नितिन उनियाल ने कहा कि वार्ड की जनता लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से परेशान है। गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बालावाला क्षेत्र की सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। यदि सरकार और संबंधित विभाग ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस जनहित के इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन के दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व राज्यमंत्री मनीष नागपाल, नथनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील थपलियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, जितेंद्र बिष्ट, वार्ड नंबर 98 कांग्रेस अध्यक्ष नितिन उनियाल, नीरज भंडारी आदि कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
धामी ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात
मुख्य सचिव ने आपदा कंट्रोल रूम का किया दौरा, अफसरों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
सीएम धामी ने चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा