27 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल के आपदा प्रभावित इलाकों का किया दौरा

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल के आपदा प्रभावित इलाकों का किया दौरा

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लगातार हो रही भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। मंत्री कैड़ा ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और आपदा से प्रभावित स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, बाधित पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला एवं क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित सड़कों, पेयजल लाइनों और विद्युत आपूर्ति को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल के आपदा प्रभावित इलाकों का किया दौरा

See also  सीएम धामी ने चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के अंतर्गत परबड़ा पहुंचकर स्वर्गीय गोपाल सिंह जी (पुत्र श्री लाल सिंह जी) के परिजनों से भेंट की। विगत माह अक्सोड़ा के जंगल में हुए उनके दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आपदा मद से मृतक के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

 

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा से हुए कुल नुकसान का पारदर्शी एवं शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा और राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने आपदा मद से अति-संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक (प्रोटेक्शन) कार्य प्राथमिकता पर कराने के भी आदेश दिए।

See also  ईडी ने 5 घंटे तक की हरीश रावत से पूछताछ, पूर्व सीएम बोले सत्ता के अहंकार और बदले की भावना से हो रही कार्रवाई

स्थानीय जनता को आश्वस्त करते हुए मंत्री कैड़ा ने कहा, “राज्य सरकार आपदा से हुए नुकसान की इस संकट की घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”